पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट बर्मिंघम में है. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन का पहला विकेट ही इतना बेशकीमती रहने वाला है कि उसके चलते आपको जसप्रीत बुमराह याद आ जाएंगे.

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे होगा? दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जाने वाले तीसरे मैच में पहला विकेट लेते ही ओली रॉबिन्सन टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे. इसी के साथ टेस्ट में 20 से भी कम की औसत के साथ 100 विकेट लेने वाले वो दुनिया के चौथे और इंग्लैंड के तीसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे. आखिरी बार ऐसा जसप्रीत बुमराह ने किया था. (Photo: PTI)

जसप्रीत बुमराह के फिलहाल 234 टेस्ट विकेट हैं, जो कि उन्होंने 52 मैचों में 19.79 की औसत से लिए हैं. मतलब बुमराह ने टेस्ट में अपने 100 और 200 विकेट 20 से कम की औसत के साथ लिए हैं. (Photo: PTI)

ओली रॉबिन्सन ने अब तक खेले 23 टेस्ट में 99 विकेट 19.53 की औसत से लिए हैं. मतलब पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में अपने 100वें टेस्ट विकेट की स्क्रिप्ट भी वो 20 से कम की औसत से लिखते दिखेंगे. (Photo: PTI)

टेस्ट क्रिकेट में रोबिन्सन से पहले जिन दो तेज गेंदबाजों ने 100 टेस्ट विकेट 20 से कम की औसत से लिए हैं, उनमें इयान बॉथम और जॉर्ज लोहमन के नाम है.