स्पोर्टस डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप में पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर इस बार छाई हुई है। पाकिस्तान ने एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय पाकिस्तानी महिला खिलाड़ियों का खेल कम बल्कि उनके ब्रांडेड जूते हैं।
इस बार टूर्नामेंट में उन्हें ‘one8’ ब्रांड के जूते पहने हुए देखा गया है।
दरअसल, यह स्पोर्ट्स ब्रांड भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का को-फाउंडेड ब्रांड हैं। ‘one8’ के जूते पहनने के बाद पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
बता दें कि, हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तानी स्पिनर नशरा संधू और दाएं हाथ की बल्लेबाज ईमान फातिमा को ‘one8’ ब्रांड के जूते पहने देखा गया। इनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
गौरतलब है कि, पाकिस्तानी स्पिनर संधू ने टीम को जश्न मनाने का भरपूर मौका दिया। उन्होंने अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट लिए। इससे पाकिस्तान ने हांगकांग को 71 रन पर ऑलआउट कर दिया और 72 रन से जीत हासिल की।
सेमीफाइनल में पाकिस्तान
पाकिस्तान के इस प्रदर्शन के बाद एशिया कप के सेमीफाइनल में महिला टीम ने जगह बना ली है। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। वहीं पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम की जंग बांग्लादेश से होगी।
अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में जीत दर्ज करता है तो फाइनल में यह टीम एक बार फिर आमने-सामने होंगी। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला पुरुष टीम का हो या पाकिस्तान टीम का वह हमेशा महामुकाबले से कम नहीं होता है।