जिसने खेले सिर्फ 12 मैच, Asian Games में वो तैयार करेगा क्रिकेट मुकाबलों की पिच

Asian Games 2026 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है. जापान में होने वाले इस एशियन गेम्स में क्रिकेट भी मुख्य आयोजन होगा, जिसमें भारत के गोल्ड मेडल जीतने की बड़ी उम्मीद है. लेकिन क्या आप जानते हैं Asian Games 2026 में क्रिकेट की पिच बनाएगा कौन?

Asian Games 2026 में क्रिकेट की पिच 65 साल के गामिनी डि सिल्वा बनाएंगे, जो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रहे हैं. उन्होंने श्रीलंका के घरेलू क्रिकेट में 12 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 341 रन बनाने के अलावा 8 विकेट लिए हैं. (Photo: X)

गामिनी डि सिल्वा ने क्रिकेट छोड़ने के बाद अंपायरिंग का रुख किया उन्होंने 11 टेस्ट, 51 वनडे और 4 T20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की है. इसमें 3 टेस्ट, 21 वनडे और 2 T20I में फील्ड अंपायर रहे हैं. (Photo: X)

अंपायरिंग छोड़ने के बाद गामिनी डि सिल्वा पिच क्यूरेटर बन गए. बतौर पिच क्यूरेटर गामिनी डि सिल्वा का बांग्लादेश से खास कनेक्शन रहा है. बांग्लादेश में उन्होंने 16 साल तक पिच क्यूरेटर का काम किया. (Photo: X)

गामिनी डि सिल्वा अब अपने उसी अनुभव को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट की पिच बनाने में लगाएंगे.

Leave a Comment