Ishan Kishan: दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने धमाल मचा दिया। पहले दिन शतक जमाने के बाद किशन ने दूसरे दिन के खेल में भी अपना रौद्र रूप दिखाते हुए साउथ जोन के गेंदबाजों को जमकर धोया और दोहरा शतक बनाया।
उनकी धाकड़ बैटिंग के कारण ईस्ट जोन ने 600 का आंकड़ा पार कर लिया।
बतौर कप्तान खेलते हुए ईशान किशन ने पहले दिन शतक के बाद दूसरे दिन अपना गेम और ज्यादा तेज कर दिया और साउथ जोन के फील्डरों को बाउंड्री की तरफ दौड़ाते रहे। उन्होंने 270 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर तहलका मचा दिया।
वह 301 गेंदों में 250 रन बना रिटायर्ड हर्ट हुए, उनके बल्ले से 27 चौके और 7 शानदार छक्के देखने को मिले। अनुकूल रॉय के साथ मिलकर उन्होंने छठे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी भी कर डाली। तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज साउथ जोन से खेल रहे हैं। दोनों ने किशन को छेड़ने का प्रयास किया, तो अगले ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके जड़े।
ईस्ट जोन की पारी में कुमार कुशाग्र के बल्ले से भी तबाही आई थी। वह 101 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए थे। उनके अलावा शिखर मोहन शतक के करीब जाकर 85 के स्कोर पर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी पहले दिन के गेम में 44 के स्कोर पर आउट हुए थे।
इस मैच के पहले दिन के खेल के दौरान वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच हुई नोकझोंक ने मुकाबले का पारा और बढ़ा दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बातचीत देखने को मिली। हालांकि मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा और दोनों अपने खेल पर लौट गए लेकिन इस युवा वैभव और तिलक की भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। तिलक वर्मा साउथ जोन की तरफ से कप्तानी कर रहे हैं, वह टीम इंडिया में वैभव के साथ ही खेलते हैं।