VIDEO: लड़का खेल रहा है. ओए लड़के, इधर आ! LIVE मैच में पाकिस्तानियों की गिरी हरकत, क्रांति गौड़ को किया टारगेट

वोकहते हैं ना कि हार हजम नहीं होती. पाकिस्तानियों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब भारत ने उन्हें महिला T20 एशिया कप 2026 के मुकाबले में बुरी तरह हराया. वैसे, हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का जो हाल किया, वो सिर्फ हार कहां थी?

वो तो पूरी की पूरी बेइज्जती थी. आखिर भारत ने उन्हें T20I में उनके सबसे लोएस्ट स्कोर पर ऑल आउट भी जो किया था. इन सबके बीच भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ के साथ पाकिस्तानी फैंस ने जो हरकत की, वो बताने को काफी है कि वो कहां से आते हैं और कैसी उनकी मानसिकता है?

टीम को हारते देखा तो गिरी हरकत करने लगे पाकिस्तानी

अपनी टीम के एक-एक कर विकेट गिरते देख और उसे हार के मुंह में समाता देख स्टेडियम में मौजूद कुछ पाकिस्तानी फैंस से जब रहा नहीं गया तो वो गिरी हरकत करने पर उतर पड़े. उन्होंने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रही भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ को निशाना बनाना शुरू कर दिया. वो उसे लड़का कहकर बुलाने लगे.

लड़का खेल रहा है- क्रांति गौड़ को किया टारगेट

पाकिस्तानी फैंस ने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रही क्रांति गौड़ को लेकर कहा कि- लड़का खेल रहा है… लड़का. पाकिस्तानी इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने आगे क्रांति को पुकारते हुए कहा- ओए लड़के, इधर आ. इन सबके बीच पाकिस्तानियों ने ये भी कहा कि आप देख सकते हैं कि भारत किस तरह से धोखे जीतता आया है? इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

 

 

जीत नहीं सकते तो शुरू किया आरोप-प्रत्यारोप का खेल

अब वो वाली कहावत को सुनी ही होगी कि नाच ना जाने आंगन टेढ़ा. पाकिस्तानियों की करतूत का सामने आया ये वीडियो भी उसी का उदाहरण है. उन्हें जब ये लगा कि अब उनकी टीम नहीं जीत सकती. भारत को हरा पाने में सक्षम नहीं है तो उन्होंने भारतीय महिला टीम के खिलाड़ी को ही लड़का बताने लगे और उस पर धोखे से जीतने का आरोप लगाने लगे.

क्रांति गौड़ ने रिएक्ट करने के बजाए खेल से दिया जवाब

बहरहाल, पाकिस्तानियों ने चाहे जितना भी कहा मगर क्रांति गौड़ ने रिएक्ट नहीं किया और यही एक खिलाड़ी की निशानी होती है. एक खिलाड़ी का काम है खेलना और खेलकर जीतना. क्रांति गौड़ ने वो खूब किया. उन्होंने अपनी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पाकिस्तान के दांत खट्टे किए, वो भी ऐसे कि मामला रिकॉर्ड बुक में ही दर्ज हो गया.

Leave a Comment