IND W vs PAK W: पाकिस्तान की टीम बेस्ट, जीतेगी एशिया कप. भारत से हार के बाद कोच वहाब रियाज ने और करवाई बेइज्जती

Women’s T20 Asia Cup 2026: लगता है पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच वहाब रियाज का दिल अभी भरा नहीं है. भारत ने जो दुगर्ति की है, उससे अभी उनका मन भरा नहीं है. तभी तो वो अपनी और अपने मुल्क की और जगहंसाई करवाने पर तुले है.

अपने बयानों से उसकी भद पिटवाते दिख रहे हैं. भारत से शर्मनाक हार मिलने के बाद वहाब रियाज ने जो कहा है, उसके बाद तो बस इतना ही कहा जा सकता है कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया.

भारत से हार के बाद पाकिस्तान के कोच ने क्या कहा?

अब आप सोच रहे होंगे कि कोच वहाब रियाज ने कहा क्या? पाकिस्तान के हेड कोच ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर अगले मैच में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की बात की. चलिए यहां तक तो ठीक था. लेकिन, उसके बाद जो उन्होंने कहा उस पर आपकी हंसी छूट जाएगी. वहाब रियाज ने कहा कि उन्हें अभी भी लगता है कि पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में बेस्ट है और वो एशिया कप की ट्रॉफी उठाएगी. पाकिस्तान टीम के कोच ने इसके पीछे की वजह कंडीशन को बताया. उनके मुताबिक दुबई की कंडीशन पाकिस्तान टीम के माकूल है, इसलिए वो बेस्ट है.

 

 

ऐसा क्या तीर मारा पाक टीम ने, जो बेस्ट कहला सके?

अब पाकिस्तान के हेड कोच साहेब जरा ये बताएंगे कि कोई भी टीम बेस्ट कैसे दिखती है? तब जब वो अपने टक्कर की टीम को हराए. तब जब वो अपने से ज्यादा दमदार टीम को शिकस्त दे. ना कि थाईलैंड- हॉन्ग कॉन्ग जैसी टीमों पर जीत दर्ज कर, उसके खिलाफ अच्छा करने की डींगे हांके. लेकिन, क्या पाकिस्तान की टीम इस पैमाने पर खरी उतरती है. बिल्कुल नहीं.

भारत ने निकाला दम, लेकिन लगता है नहीं भरा मन

पाकिस्तान की टीम अगर वाकई दुबई की कंडीशन में बेस्ट थी तो उसे भारतीय महिला टीम के खिलाफ दम दिखाना था. जीतते नहीं तो कम से कम लड़ने का जज्बा तो दिखाते. लेकिन, भारत के सामने पाकिस्तान का क्या हाल हुआ, ये पूरी दुनिया ने देखा. टीम T20I में अपने सबसे लोएस्ट टोटल पर सिमट गई. उसके बल्लेबाज दहाई के आकड़े को छूने को तरसते दिखे. उसने 20 ओवर के मैच को सिर्फ 8.4 ओवर यानी 52 गेंदों में ही भारत को ले जाने दिया. तो क्या वहाब रियाज साहेब ऐसे जीतेगी आपकी पाकिस्तान टीम एशिया कप? अब अपनी गलतियों से सबक लेने के बजाए बड़े बोल बोलते रहेंगे तो मजाक तो बनेगा ही.

Leave a Comment