Sri Lanka Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए श्रीलंका के कप्तान, जानें किस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

Sri Lanka Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान कुसल मेंडिस चोट के कारण पूरे टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। मेंडिस के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडीज भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

श्रीलंका क्रिकेट की ओर से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि दोनों खिलाड़ी अभी इंजरी से लौटने के लिए रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और अभी इसमें और वक्त लग सकता है। उन्हें यह चोट श्रीलंका प्रीमियर लीग के दौरान लगी थी। बिनुरा को पीठ में समस्या थी जबकि मेंडिस हैमस्ट्रींग की चोट के कारण बाहर चल रहे हैं।
कुसल का जाना टीम के लिए इसलिए भी बड़ास झटका है, क्योंकि उनके जाने से एक बल्लेबाज के साथ-साथ उसने अपना लीडर भी खो दिया। इस दौरे से पहले मेंडिस को व्हाइट बॉल टीम का कप्तान बनाया गया था। पवन रत्नायके और दिलशान मदुशंका को इन दोनों खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि, वनडे टीम में अब भी कुसल मेंडिस का नाम शामिल है। टी20 सीरीज में चरिथ असलांका टीम की कमान संभालेंगे।

टाइम्सनाउ नवभारत पर

श्रीलंका-इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 15 सितंबर, साउथैम्प्टन

दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 17 सितंबर, कार्डिफ

तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 19 सितंबर, मैनचेस्टर

पहला वनडे – 22 सितंबर, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

दूसरा वनडे – 24 सितंबर, लीड्स

तीसरा वनडे – 27 सितंबर, द ओवल

श्रीलंका अपडेटेड स्क्वॉड- चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालगे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, थारिंडु रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, दिलशान मदुशंका।

Leave a Comment