क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI रिव्यू मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला

बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर होने वाली चर्चा पर सभी की नजरें थी. आज मुंबई स्थिति बीसीसीआई हेडक्वार्टर में रिव्यू मीटिंग हुई, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ वीवीएस लक्ष्मण, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी शामिल हुए.

हालांकि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इसमें नहीं आए, वह न ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए इसमें जुड़े. मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के भविष्य पर हो रही चर्चा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बीसीसीआई सचिव ने समीक्षा बैठक के बाद कहा, “रोहित शर्मा अच्छा खेल रहे हैं, अफवाहों को बढ़ावा न दें.”

Leave a Comment