क्यआप जानते हैं महिला T20I में सबसे ज्यादा मेडन ओवर किसने फेंके हैं? उस गेंदबाज का नाम है- थिपाचा पुथावॉन्ग. सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाली 22 साल की गेंदबाज थिपाचा पुथावॉन्ग का सामना अब भारत की महिला क्रिकेट टीम से होने जा रहा है.
(Photo: Getty)

कागज और मैदान पर टीम इंडिया और थाईलैंड के बीच कोई मुकाबला नहीं. अब तक जब भी आमना-सामना हुआ है, भारतीय महिलाएं, थाईलैंड की टीम पर भारी पड़ी हैं. ऐसा पिछले 3 मौकों पर हो चुका है और ये चौथी बार है, जब दोनों टीमें टकराने जा रही हैं. (Photo: Getty)

एक टीम के तौर पर तो थाईलैंड और टीम इंडिया का कोई मुकाबला नहीं दिखता. ऐसे में उसके लिए जो थोड़ी-बहुत चुनौती पेश करती दिख सकती हैं, वो महिला T20I में 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली थिपाचा पुथावॉन्ग ही हो सकती है. (Photo: Getty)

महिला T20I में थिपाचा पुथावॉन्ग के नाम सबसे ज्यादा 38 मेडन ओवर फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तो है ही. उसके अलावा बाएं हाथ की इस स्पिनर के नाम महिला T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने का भी रिकॉर्ड है. महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तक उनके और भारत की दीप्ति शर्मा के 168-168 विकेट थे. दोनों संयुक्त तौर पर नंबर 1 थे. लेकिन, महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेले अपने ओपनिंग मैच के दौरान 1 विकेट लेकर थिपाचा पुथावॉन्ग ने सबसे ज्यादा WT20I विकेट का भी रिकॉर्ड पूरी तरह से अपने नाम कर लिया. उनके अब 169 विकेट हैं. (Photo: Getty)

थिपाचा पुथावॉन्ग ने तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने से जुड़ा है. उन्होंने अपने 7 साल के इंटरनेशनल करियर में खेले 108 मैचों में 169 विकेट लिए, जिसमें एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 56 विकेट उन्होंने साल 2025 में खेले 27 मैचों में लिए. थिपाचा ने भारत के खिलाफ 2 मैच खेलकर 1 विकेट लिया है. (Photo: Getty)