153.6 की स्पीड से आग उगलती गेंद, कार्तिक त्यागी ने बल्लेबाज को दिखाया पवेलियन का रास्ता

ई दिल्ली: तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी। भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके कार्तिक अभी यूपी टी20 लीग में खेल रहे हैं। यहां भी इनकी बॉलिंग का जलवा देखने को मिल रहा है।

एक मुकाबले में यॉर्कर मारकर स्टंप तोड़ने वाले कार्तिक ने अब 153.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली है।

मेरठ मावेरिक्स और गोरखपुर लायंस के बीच मुकाबले में कार्तिक त्यागी ने यह गेंद डाली। उस समय उनके सामने प्रिंस यादव बैटिंग कर रहे थे। कार्तिक की स्पीड की सामने वह शॉट खेलने में लेट हो गए। गेंद को वह लेग साइड में मारना चाहते थे लेकिन वह बल्ले में लगने के बाद मिड ऑफ पर खड़े रिंकू सिंह के हाथों में चली गई।

 

 

केकेआर के लिए 18 विकेट झटके

आईपीएल 2026 में कार्तिक त्यागी कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। 14 मैचों में उन्होंने 18 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहां भी उन्होंने लगातार अच्छी स्पीड से गेंदबाजी की थी। कार्तिक टीम इंडिया के नेट बॉलर भी रह चुके हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। उससे पहले 2021 से 2024 के बीच 10 मैचों में मौका मिला था। लेकिन 2026 सीजन में मिले मौके को कार्तिक ने पूरा भुनाया।

मेरठ को 10 विकेट से जीत मिली

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को मेरठ मैवरिक्स ने 10 विकेट से अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए गोरखपुर लायंस ने 8 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन बनाए। मेरठ ने मैच को 6.4 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। कप्तान रिंकू सिंह के बल्ले से सिर्फ 7 गेंदों पर 29 रन निकले। उन्होंने दो चौके औऱ 3 छक्के मारे। सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा ने 24 गेंद पर 44 रन बनाए।

Leave a Comment