क्रिकेट में विकेटकीपर की जिम्मेदारी सिर्फ स्टंप के पीछे गेंद पकड़ने तक सीमित नहीं होती. आज के दौर में कई विकेटकीपर बल्लेबाजी में भी टीम के लिए मैच विनर की भूमिका निभाते हैं. इसी वजह से विकेटकीपर बल्लेबाजों के नाम दर्ज शतकों का रिकॉर्ड भी काफी दिलचस्प है.
अगर इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर देखें, तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट इस मामले में सबसे आगे हैं. उनके नाम कुल 33 इंटरनेशनल शतक हैं. उनके बाद क्विंटन डी कॉक और कुमार संगकारा का नंबर आता है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर
1. एडम गिलक्रिस्ट – 33 शतक
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने टेस्ट में 17 और वनडे में 16 शतक लगाए. उनके आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज ने विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका को ही नई पहचान दी.
2. क्विंटन डी कॉक – 31 शतक
दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक 31 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उनके नाम टेस्ट में 6, वनडे में 23 और टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक हैं.
3. कुमार संगकारा – 30 शतक
श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने अपने इंटरनेशनल करियर में 30 शतक लगाए. टेस्ट में उनके नाम 7 और वनडे में 23 शतक रहे.
4. शाई होप – 21 शतक
वेस्टइंडीज के शाई होप ने इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है. उनके नाम कुल 21 इंटरनेशनल शतक हैं. इनमें 19 वनडे, एक टेस्ट और एक टी20 इंटरनेशनल शतक शामिल है.
5. एबी डिविलियर्स – 17 शतक
दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने विकेटकीपर के तौर पर 17 शतक लगाए. टेस्ट में उनके नाम 7 और वनडे में 10 शतक रहे.
6. एमएस धोनी – 16 शतक
भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के नाम 16 इंटरनेशनल शतक हैं. उन्होंने टेस्ट में 6 और वनडे में 10 शतक लगाए.
7. एंडी फ्लावर – 16 शतक
जिम्बाब्वे के दिग्गज एंडी फ्लावर भी 16 शतकों के साथ इस सूची में शामिल हैं. उनके नाम टेस्ट में 12 और वनडे में 4 शतक हैं.