Hockey World Cup 2026: भारत खेल सकता है सेमीफाइनल? ये है समीकरण

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड का पहला मुकाबला नीदरलैंड्स से हारने के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर काले बादल छा गए हैं. अब सवाल है कि वो काले बादल हटेंगे कैसे?

भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल खेलेगी कैसे? ( Photo: Hockey India)

भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल खेल सकता है. अब इसके 3 समीकरण हैं. भारत को राउंड 2 में अपना दूसरा और आखिरी मुकाबला अर्जेंटीना से 24 अगस्त को खेलना है. ( Photo: Hockey India)

भारत अगर अर्जेंटीना को 2 गोल से हराता है तो उसे ये दुआ करनी होगी नीदरलैंड्स की इंग्लैंड को 3 गोल से हराए. ये भारत के हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेलने का पहला समीकरण है. ( Photo: Hockey India)

भारत अगर अर्जेंटीना को 3 गोल से हराता है और नीदरलैंड्स अगर इंग्लैंड को 2 गोल से भी हराए तो बात बन जाएगी. मतलब उस स्थिति में भी भारत सेमीफाइनल खेल सकता है. ( Photo: Hockey India)

इसी तरह भारत अगर अर्जेंटीना के खिलाफ 4 गोल से जीता फिर नीदरलैंड्स की 1 गोल से जीत भी इंग्लैंड पर काम की होगी. कुल मिलाकर भारत को अपनी जीत और उसके अंतर के साथ नीदरलैंड्स और उसके जीत के अंतर पर भी नजर रखनी होगी.

Leave a Comment