33 साल के इस खिलाड़ी की फिरकी में फंसे बिहार के बल्लेबाज, 40 रन देकर झटके 7 विकेट

MP vs Bihar: मध्यप्रदेश के अनुभवी गेंदबाज   ने रणजी ट्रॉफी 2026 में अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है. बिहार के खिलाफ तीसरे दौर के मुकाबले में उन्होंने अकेले 7 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी.

सारांश की घातक गेंदबाजी के सामने बिहार के बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और पूरी टीम बिखर गई.

 

 

 

13 ओवर में 40 रन देकर झटके 7 विकेट

बिहार के खिलाफ मुकाबले में सारांश जैन ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 13 ओवर में सिर्फ 40 रन खर्च किए और 7 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उनके अलावा मध्यप्रदेश की ओर से आवेश खान ने 2 और कुमार कार्तिकेय ने 1 विकेट लिया. इस तरह मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने बिहार की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा.

बिहार के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए

मध्यप्रदेश की गेंदबाजी के सामने बिहार के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. टीम की ओर से सिर्फ दो खिलाड़ी ही 10 रन से ज्यादा बना सके. ओपनर मंगल महरौर ने 87 गेंदों पर 42 रन बनाए और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जुटाए. वहीं, निचले क्रम में सूरज कश्यप ने 15 रन का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.

 

 

टेस्ट डेब्यू में नहीं चला था सारांश का जादू

सारांश जैन का टेस्ट डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर वह सिर्फ 3 विकेट ले पाए थे. बल्लेबाजी में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा. हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वापसी करते ही उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली और रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके अपनी काबिलियत साबित की.

2014 में किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू

33 साल के सारांश जैन ने साल 2014 में मध्यप्रदेश की ओर से अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. इसके बाद से वह टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. अब तक वह 60 फर्स्ट क्लास और 47 लिस्ट ए मुकाबले खेल चुके हैं.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सारांश के नाम 202 विकेट दर्ज हैं, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 38 विकेट हासिल किए हैं. वह सिर्फ गेंदबाजी में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी टीम के लिए उपयोगी साबित होते हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतकों की मदद से 2312 रन बनाए हैं.

Leave a Comment