27 छक्के और 318 रन, DC के समीर रिजवी का कहर, मुश्ताक अली ट्रॉफी में बरसे

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी इन दिनों 2026 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं. उनके बल्ले से काफी रन निकल रहे हैं.

समीर टूर्नामेंट में नॉन-ओपनर बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. अब तक उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में बैटिंग करते हुए 79.50 की औसत और 178.65 के स्ट्राइक रेट से 318 रन बना लिए हैं.

उनके बल्ले से 1 शतक निकला है, जो 26 नवंबर को मिजोरम के खिलाफ मैच में लगाया था. वह 27 छक्के और 17 चौके लगा चुके हैं. टूर्नामेंट में ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में समीर तीसरे पायदान पर हैं. प्रियांश आर्य 418 रन के साथ पहले नंबर पर हैं.

 

 

2026 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (28 नवंबर तक)

प्रियांश आर्य- 418 रन

यश ढुल- 418 रन

समीर रिजवी- 318 रन

अंकित राजेश कुमार- 317 रन

कोदीमेला हिमातेजा- 315 रन

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

2026 यानी पिछले आईपीएल में समीर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. उन्होंने सीजन में 11 मैच खेले थे, जिनकी 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 36 की औसत और 147.36 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 90 रनों का रहा.

वहीं उनके पूरे आईपीएल करियर पर नजर डालें, तो इसमें 24 मैच नजर आते हैं, जिनकी 18 पारियों में बैटिंग करते हुए 30.28 की औसत और 144.70 स्ट्राइक रेट से 424 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 फिफ्टी निकलीं, जिसमें हाई स्कोर 90 रनों का रहा.

समीर रिजवी का टी20 करियर

समीर ने 58 टी20 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 49 पारियों में बैटिंग करते हुए 37.83 की औसत और 146.60 स्ट्राइक रेट से 1362 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले. हाई स्कोर 100* रनों का रहा. उन्होंने अक्टूबर 2022 में दिल्ली के लिए खेलते हुए टी20 डेब्यू किया था.

Leave a Comment