172 के चेज में श्रेयस अय्यर ने ठोका शतक, लखनऊ में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को धो डाला

भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया. उन्होंने 102 रन की पारी खेल उन्होंने भी राहत की सांस ली होगी.

क्योंकि अय्यर ने 10 पारियों के बाद कोई अर्धशतक या शतक लगाया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 171 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने 32 गेंद शेष रहते आसानी से लक्ष्य को चेज कर लिया.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय स्पिनरों की धारधार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के सारे बल्लेबाज धराशाई हो गए. कप्तान शाई होप के 52 रन और शेरफान रदरफोर्ड के 56 रनों के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी.

श्रेयस अय्यर ने ठोका शतक

सिर्फ 172 रनों के चेज में श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन बनाए. उन्होंने केवल 42 गेंदों में शतक पूरा कर दिया, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे पहला शतक है.

Leave a Comment