12 स्कोर और 13000 रन?, वनडे इतिहास में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने रचा इतिहास

ऑकलैंड: भारत के स्टार बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर् कप्तान विराट कोहली वनडे इतिहास में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में यह मुकाम हासिल किया।

उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी, जो उन्होंने पावरप्ले के दौरान ही पूरे कर लिए। रोहित शर्मा के छह गेंदों पर बिना खाता खोले आउट होने के बाद कोहली पारी के दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आए। दर्शकों के जोरदार समर्थन के बीच उन्होंने मैदान पर कदम रखा और आते ही लय पकड़ ली।

वनडे क्रिकेट में नंबर तीन पर सबसे ज्यादा रन:

विराट कोहली 13017*

रिकी पोंटिंग 12662

कुमार संगकारा 9747

जैक्स कैलिस 7774

केन विलियमसन 6504

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत का एक विकेट जल्दी गिर जाने के बावजूद कोहली ने अपने खेलने के अंदाज में कोई बदलाव नहीं किया। उन्होंने 27 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसके बाद 10.5 ओवर के खेल के बाद बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। इस बीच, शुभमन गिल 32 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

नंबर तीन पर कोहली के 13,000 रन कई सालों तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में नंबर तीन पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 12,662 रन बनाए थे। कोहली ने जनवरी 2026 में पीछे छोड़ दिया। उसी साल, उन्होंने नंबर तीन पर 13,000 रन पूरे कर लिए।

न्यूजीलैंड के लिए भारत के तेज गेंदबाजों का सामना करना मुश्किल रहा और वे पहली पारी में केवल 185 रन ही बना सके। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए और मेजबान टीम को कोई बड़ी साझेदारी नहीं करने दी। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, जबकि उनके छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स, जिन्होंने पिछली T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, इस बार अपनी उस लय को बरकरार नहीं रख सके और क्रमशः 28 और 30 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, भारत की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे आगे रहे और उन्होंने चार विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज ने दो विकेट चटकाए। कंबोज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और अपने 10 ओवरों में केवल 22 रन दिए।

यह पिछले एक दशक में भारत के सबसे किफायती (इकोनॉमिकल) वनडे प्रदर्शनों में से एक रहा। गुरनूर बराड़ ने भी अहम योगदान देते हुए तीन विकेट हासिल किए। जब न्यूजीलैंड की टीम 150 रन के पार पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंदों पर आक्रामक 34 रन बनाकर टीम को सहारा दिया और मेजबान टीम के स्कोर को 185 तक पहुंचा दिया।

Leave a Comment