1000 गोल का आंकड़ा पहुंचने के करीब रोनाल्डो, बचे 14 गोल

नई दिल्ली। Ronaldo 14 Goals Away 1000 करियर गोल का इंतजार पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए और हुआ कम। 987वां गोल पूरा किया 41 साल के रोनाल्डो ने AFC चैंपियंस लीग एलीट में अल साद के खिलाफ गोल दागकर।

मैच में रोनाल्डो
अल साद को हरायाः अल अव्वल पार्क में अल नस्र ने कतर की टीम अल साद को 2-1 से हराया।
41 साल की उम्र में कमाल: पांच बार के Ballon dOr विनर क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार गोल कर रहे हैं। अल साद के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का 987वां गोल किया।
11वें मिनट में खोला खाता: रोनाल्डो ने मैच के 11वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। अल साद के मिडफील्डर मोहम्मद कैमारा ने उन्हें फाउल किया था।
करियर की 185वीं पेनल्टी: इस गोल के साथ रोनाल्डो ने अपने करियर में 185वीं बार पेनल्टी पर गोल किया।
गोल टारगेटः इस सीजन में सभी टूर्नामेंट मिलाकर यह उनका 14 मैचों में 11वां गोल है।

987 गोल पर क्यों है विवाद?
– रोनाल्डो के 987 करियर गोल में 23 अक्टूबर को अल फैसल के खिलाफ किया गया एक गोल भी शामिल है।
– सऊदी प्रो लीग ने इस गोल का श्रेय रोनाल्डो को दिया था। हालांकि, फुटबॉल के आंकड़े उपलब्ध कराने वाली संस्था Opta ने इसे आत्मघाती गोल माना था।

Leave a Comment